होनहार बिरवान के होत चिकने पात – प्रो विनीता

होनहार बिरवान के होत चिकने पात – प्रो विनीता
गिरिडीह कालेज के छात्र, 2021 बैच एनसीसी कैडेट्स गिरिडीह के भोरंडीहा स्थित बंगाली टोला के रहने वाले सुदीप प्रधान ने SSC CGL परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 136 और झारखण्ड राज्य मे 1 नं रैंक प्राप्त कर गिरिडीह का नाम रोशन किया है।
सुदीप प्रधान का चयन Income Tax Inspector पद के लिए हुआ है। आज उनकी सफलता के लिए एनसीसी सीटीओ प्रो विनीता कुमारी एवं वार्ड पार्षद समीर दीप ने उनके आवास पर जाकर बधाई दी।उनकी इस सफलता में उनके पिता संजीत प्रधान एवं माता रिंकू प्रधान का महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग है. उनके परिवार गिरिडीह कालेज परिवार एवं क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर है। प्रो विनीता ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सुदीप की मेहनत लगन और लगातार संघर्ष का परिणाम है और यह सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सुदीप प्रधान ने अपनी का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।मौके पर श्री समाजसेवी सुरेश गुप्ता, आशीष चंद्रवंशी, बॉबी वर्मा एवं सुमित प्रधान उपस्थित थे।