गढ़वा में अनाथ बच्चों का सहारा बना जिला विधिक सेवा प्राधिकार, घर-घर पहुंचकर

गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनाथों का सहारा बना जिला विधिक सेवा प्राधिकार। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के आदेशा पर रविवार को डोर टू डोर संपर्क के दौरान जैसे ही जानकारी मिलने पर मेराल प्रखंड के कुंभी गांव के हरिजन टोला में तीन बच्चे अनाथ हैं। गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के रमाशंकर चौबे एवं यशवंत कुमार मिश्रा ने अनाथ बच्चों के घर पहुंचे और माता पिंकी देवी से संपर्क कर उनके तीनों बच्चे काजल कुमारी उम्र 12 वर्ष खुशबू कुमारी उम्र 11 वर्ष
अर्ष कुमार 9 वर्ष
संबंधित कागजात उपलब्ध कराकर फॉर्म भरने की सारी प्रक्रिया को पूर्ण करने को उनके माता को आश्वासन दिलाया गया और साथ ही यह भी बताया गया की गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूरी जिम्मेदारी के साथ हर व्यक्ति को सहायता करने में हमेशा तत्पर और सक्रिय रहा है तथा बढ़-चढ़कर हम सभी पीएलभी घर जा जाकर पूरा सहयोग करते हैं और नि:स्वार्थ भाव से लाभार्थी को उनके उचित हक दिलवाने का काम करते हैं उन्होंने बताया कि इसी क्रम में डीएलएसए की टीम पूरे गढ़वा जिला में सक्रियतापूर्वक कार्य कर रहा है और इसमें गढ़वा वासियों का आपार सहयोग और आशीर्वाद भी मिल रहा है । उन्होंने बताया कि लंबित समय से कोर्ट में केस चल रहा है , आपसी झगड़ा, पारिवारिक विवाद ,जमीन संबंधित झगड़ा परिवार में अंतर कलह, पारिवारिक झगड़ा ,जैसे कई विवादों को सुलझाने के लिए, दोनों के बीच सामंजस एवं मध्यस्थता गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार समय-समय पर लोक अदालत के माध्यम से अनगिनत विवादों का निपटारा करते आया है और आने वाले 25 /4/2026 इसी माह में लोक अदालत भी लगने वाला है अपना संबंधित विवादों का निपटारा आप करा सकते हैं।