आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत 8वें पोषण पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया

आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत 8वें पोषण पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान 9 से 23 अप्रैल तक देशभर में मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” है, जो हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने पर केंद्रित है।

यह पहल कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त करने के साथ-साथ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देगी।

इस अवसर पर मंत्रालय में मेरी सहयोगी मंत्री श्रीमती Savitri Thakur जी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न हितधारक भी उपस्थित रहे।