चाईबासा में अभियान के दौरान CRPF जवान शहीद, औरंगाबाद के राकेश कुमार की मौत
औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड के रहने वाले सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान शहीद हो गए। शहीद जवान की पहचान धमनी टोला शांभो गांव के रहने वाले 30 साल के राकेश कुमार के रूप में हुई है। वे सीआरपीएफ की 210 कोबरा बटालियन का हिस्सा थे। जवान झारखंड के चाईबासा के सारंडा के जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा था। मंगलवार देर रात अभियान के दौरान आए तेज आंधी-तूफान में एक पेड़ गिरा, जिसके नीचे आने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

