उदनाबाद में भागवत महापुराण यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, 2500 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

गिरिडीह सदर प्रखंड के उदनाबाद में 8 से 16 अप्रैल तक श्रीश्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 2500 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल उदनाबाद से प्रारंभ होकर चाइना मोड़, अजीडीह होते हुए बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक पहुँची जहां महिलाओं और युवतियों ने नदी में जल भरकर माथे पर कलश लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची।