गिरिडीह में ‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर का खास कलेक्शन
गिरिडीह में ‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर का खास कलेक्शन
गिरिडीह ब्यूरो, चन्दन कुमार।
गिरिडीह : शहर के टावर चौक स्थित एक नए ज्वेलरी शोरूम न्यू जौहरी ज्वेलर्स का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा। इस नए प्रतिष्ठान को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यह शोरूम गिरिडीह का पहला ऐसा प्रतिष्ठान होगा, जहां एक ही छत के नीचे ज्वेलरी के साथ-साथ आकर्षक लेडीज कपड़ों का शानदार कलेक्शन भी उपलब्ध रहेगा। उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
दो मंजिला यह शोरूम आकार और संग्रह के लिहाज से शहर के बड़े आभूषण स्टोर्स में अपनी जगह बना चुका है। यहां पारंपरिक शादी-विवाह के लिए विशेष आभूषणों के साथ-साथ रोजमर्रा के उपयोग के लिए हल्के और आकर्षक डिजाइन के गहनों की भी विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है।
शोरूम में सोना, चांदी, हीरा, पोल्की और कुंदन सहित विभिन्न प्रकार के आभूषण ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं।
गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में स्टोर के मैनेजर रूपेश सिन्हा ने बताया कि कंपनी वर्षों से गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता देती आई है। गिरिडीह में इस नए स्टोर के माध्यम से स्थानीय ग्राहकों के लिए खरीदारी को और भी आसान और सुविधाजनक बनाया जाएगा।
इस मौके पर प्रतिष्ठान के मालिक विशाल रस्तौगी, मैनेजर मनोज कुमार, गुड्डी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

