पांकी में जेवर दुकान में हुई चोरी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पांकी में जेवर दुकान में हुई चोरी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खोजी कुत्तों की मदद से चोरों को पकड़ने का पुलिस कर रही प्रयास

पांकी प्रखंड के प्रमुख जेवर व्यवसाई मुरली प्रसाद सोनी के भगत सिंह चौक स्थित घनश्याम ज्वेलर्स एंड बर्तन घर नामक दुकान में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, चोरों ने उनके दुकान से कीमती आभूषण समेत नगदी रुपए एवं सीसीटीवी कैमरे के डीभीआर लेकर फरार हो गए, घटना के संबंध में मुक्तभोगी मुरली प्रसाद सोनी ने बताया कि जब वे सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान दुकान पहुंचे जहां उन्हें दुकान के दूसरे हिस्से का ताला टूटा हुआ एवं शटर खुला हुआ पाया इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को एवं अपने परिजनों को दी, उन्होंने बताया कि दुकान में घुसकर देखा तो पता चला कि दुकान के सभी कीमती आभूषण एवं नगद गायब हैं एवं मुख्य तिजोरी को तोड़कर भी सभी आभूषणों की चोरी कर ली गई है, घटना के बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पांकी थाना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया है।
इधर मुख्य चौक के समीप चोरी की हुई बड़ी घटना से सभी व्यवसाईयों में डर एवं आक्रोश का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद , उप प्रमुख अमित कुमार चौहान जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी भाजपा नेता शंकर गुप्ता मुखिया प्रेम प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तत्काल इस मामले का उद्वेदन कर कार्रवाई करने की मांग की है।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना से संबंधित मामले की गहनता से छानबीन कर रही है, जल्द ही पुलिस चोर को पकड़ने में कामयाब होगी।