बरवाडीह बाजार में नई सड़क बनी, लेकिन जलजमाव से लोग परेशान | अतिक्रमण बना बड़ी वजह

बरवाडीह बाजार में नई सड़क बनने के बाद भी जलजमाव एक गंभीर समस्या बनी हुई है जिसका मुख्य कारण सड़क सही तरीके से नहीं बनना और अतिक्रमण है। विजय मिल दुकान से लेकर पुराना सिनेमा हॉल तक पास एक दुकानदार द्वारा नाली में मलबा डालकर उसे बंद करने से पानी का बहाव रुक गया है। और रोड में छरी,बालु से नई सड़कों के निर्माण के समय आसपास के ड्रेनेज सिस्टम का ध्यान न रखने से भी पानी निचले इलाकों और मुख्य बाजार में जमा हो रहा है। बाजार में लगभग 500 दुकानें हैं। जलजमाव के कारण ग्राहकों का आना कम हो जाता है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
आवागमन में परेशानी हो रही है गंदे पानी और उससे आने वाली बैक्टीरिया।