अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी
अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी
गिरिडीह : चंदन कुमार।
गिरिडीह। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीसीएल कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों और सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात में बड़ी कार्रवाई की है।कबरीबाद माइंस के समीप छापामारी में लगभग एक
दर्जन बाइक को जब्त किया गया है।
मौके पर मुफ्फसिल थानां प्रभारी भी दल बल के साथ पहुंचे यहां कबरीबाद में सुरंग बनाकर अवैध कोयला का खनन किया जा रहा था। कोयला निकलकर तस्कर इसे बाइक से ले जाने की तैयारी में थे। यहां कोयला ढोने के लिए तस्कर बाइक से पहुंचे हुए थे। सूचना पर सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक से छापा मार दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर कई तस्कर बाइक लेकर भाग निकले। वही लगभग एक दर्जन बाइक को जब्त कर लिया गया। इस बाबत परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह से अवैध खनन करनेवाले अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे है। कहा कि जब्त बाइक को मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द किया जाएगा। अवैध खनन में शामिल लोगों पर प्राथमिकी की जाएगी वही मुफ्फसिल थानां प्रभारी ने कहा लगातार संयुक्त कार्यवाई की जाती है इसी कड़ी में कार्यवाई हुई है


