“DAV पब्लिक स्कूल गिरिडीह में नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ, सर्वांगीण विकास पर जोर”

आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल, सीसीएल, गिरिडीह में नए सत्र 2026-27 जिसका मुख्य शीर्षक ‘बच्चों का सर्वांगीण विकास’ आरंभ हुआ।इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल सहित पूरा विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने यज्ञ एवं हवन में शामिल होकर इस सत्र का आगाज किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री ओमप्रकाश गोयल ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों का पहला अधिकार है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास करना विद्यालय का दायित्व है। बच्चे हर वक्त स्वयं के विकास के प्रति गंभीर रहें एवं शिक्षकों के पूर्ण सहयोग के लिए तैयार रहे।यह सत्र बच्चों के सर्वांगीण विकास के थीम पर कार्य करेगा। पूरा विद्यालय परिवार को यह आशा है कि नया सत्र सभी बच्चों के जीवन में नई आशा और संभावना लेकर आए।