पांकी में आपसी विवाद में भाई ने सगे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

पांकी में आपसी विवाद में भाई ने सगे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत के ठेकही अंदाग गांव में रविवार की देर रात आपसी विवाद में भाई ने अपने ही सगे भाई की कुल्हाड़ी से मार कर निर्मम हत्या कर दी, मृतक की पहचान पिंटू भुईया के रूप में की गई है, जानकारी के अनुसार सिंटू और पिंटू भुईया दोनों सगे भाई थे, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर रविवार की रात कहा सुनी हुई इसी बीच गुस्से में सीटू भुईया ने अपने सगे भाई पिंटू भुईया पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया कुल्हाड़ी से हुए हमले में पिंटू भुईया को गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हुए और मामले की जानकारी पांकी थाना पुलिस को दी गई ।
इधर मामले की जानकारी मिलने के तत्काल बाद पांकी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।