“गांडेय के अहिल्यापुर में ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत विशेष जांच शिविर आयोजित”
गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर में ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिला यक्ष्मा केंद्र गिरिडीह द्वारा संचालित 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अहिल्यापुर में इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों की टीबी संबंधी जांच, परामर्श और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबू कासिफ हसन ने किया। उन्होंने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

