रामगढ़ में बिना मानक एवं अवैध रूप से चल रहे दर्जनों माइंस-भाकपा

रामगढ़ में बिना मानक एवं अवैध रूप से चल रहे दर्जनों माइंस-भाकपा

जिला खनन पदाधिकारी कर रहे हैं अवैध वसूली–रूचिर तिवारी

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामगढ़ अंचल की विस्तारित बैठक ग्राम -बेड़मा में हुआ। बैठक की अध्यक्षता अहमद अंसारी ने किया। बैठक में सर्वप्रथम आम जनता की जन समस्याओं से जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने अवगत हुआ और कहां की रामगढ़ प्रखंड के अंदर आज प्राकृतिक दोहन हो रहा है अवैध रूप से पत्थर की उगाही कर दर्जनों माइंस चल रहा है जो मानक के अनुकूल नहीं है इसी में ग्रामीण सड़क का भी इस्तेमाल हो रहा है और इलाके के आम जनता धूल फाक रहे हैं यही हाल रामगढ़ प्रखंड के ग्राम काचन का भी है जहां माइंस के चलते बड़ा कुआं का रूप ले लिया जिसमें माल मवेशी एवं कई व्यक्तियों की गिर कर जन जाने का खतरा बना हुआ है वही केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा योजना खत्म होने करने से गांव के लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे है ग्राम बेड़मा में तालाब के गहरीकरण के नाम पर लूट मचा हुआ केवल खाना पूर्ति करके पैसा उगाही करने का काम किया जा रहा है वही यहां के स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया ऐसी के कमरे में सोकर आनंद ले रहे हैं आम जनता की जन समस्याओं से उनको कोई मतलब नहीं है यही हाल पूर्व के जन प्रतिनिधियों का है जिले के खनन पदाधिकारी अवैध माइंस वालों से पैसा उगाही करने में लगे हुए हैं ऐसी स्थिति में कम्युनिस्ट पार्टी के जन संगठन पत्थर तोड़ मजदूरी यूनियन का एक वृहद बैठक अगले माह में मई दिवस के अवसर पर करेगी और अवैध रूप से चल रहे खदानों को बंद करवाएगी। बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, किसान नेता रामराज तिवारी, रामगढ़ अंचल के प्रभारी जमालुद्दीन, अंचल सचिव राम जन्म भूइंया, ईश्वरी भूइंया, गफ्फार मियां, रामशरण, श्याम नारायण,साव सुखलाल, बिहारी भूइंया सहित कई लोग उपस्थित थे।