“गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा का डोर-टू-डोर अभियान: प्रणव वर्मा ने मतदाताओं से किया समर्थन का आग्रह”
नगर निगम चुनाव को लेकर गिरिडीह में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा। अभियान के दौरान गिरिडीह के पाचंबा क्षेत्र के गली-मोहल्लों में जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की गई तथा नगर की मूलभूत समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
हरसिंहरायडीह में आयोजित प्रचार कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रमिला मेहरा के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रणव वर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि शहर के भविष्य और विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही पार्टी की प्राथमिकता है और जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। नेताओं ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें प्राथमिकता के साथ उठाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में वर्मा जी, ज्योतिष कुमार लोकेश वर्मा, मुकेश वर्मा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के अंत में प्रणव वर्मा ने सभी साथियों और युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से ही विकास संभव है। उन्होंने मतदाताओं से नगर निगम चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।


