जमीन विवाद मारपीट मामले में दो वाहन जब्त 06 लोग गिरफ्तार

जमीन विवाद मारपीट मामले में दो वाहन जब्त 06 लोग गिरफ्तार।

मनिका-मनिका थाना क्षेत्र के परसही टोला के समीप फोरलेन से सटे जमीन विवाद में बुधवार को हुई मारपीट मामले में मनिका पुलिस ने एक स्कॉर्पियो,एक ब्रेजा वाहन जब्त करते हुए 06 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि जमीन विवाद को लेकर सिंजो ग्राम के परसही टोला के पास निर्माणाधीन एन एच से सटे जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने तत्काल घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देते हुए सoअoनिo कमलेश प्रसाद यादव एवं पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पूर्व से विवादित जमीन पर एक पक्ष के अभिमन्यु यादव ग्राम पुरानी पल्हेया द्वारा हार्वे हथियार से लैस बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर जमीन के दावेदार कामाख्या प्रसाद एवं उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट किया गया। मारपीट की घटना में कामख्या प्रसाद एवं उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद कामाख्या प्रसाद के पुत्र जितेंद्र कुमार ने मनिका थाना को टंकित आवेदन देकर जानलेवा हमला करने वाले पर करवाई करने की मांग किया। वहीं मनिका पुलिस ने घटना स्थल पहुंच मारपीट में शामिल 06 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिमन्यु यादव ग्राम पुरानी पल्हेया थाना मनिका, निखिल यादव(31) बजरा हेहल रांची, अंकित यादव (22) पिस्का मोड़ रांची, तथा शिवम् तिवारी(18), अमित कुमार(24), सौरभ सिंह (22)सभी रांतु रांची है।वहीं मारपीट की घटना में शामिल होने आए बाहर के अपराधियों द्वारा प्रयुक्त स्कॉर्पियो JH 01FY6299 तथा ब्रेजा JH01FA2294 वाहन को मनिका पुलिस ने जब्त कर लिया।