गिरिडीह नगर निगम चुनाव: वार्ड 28 में ज्ञानेश ‘सोनी’ शर्मा के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार की शाम वार्ड नंबर 28 के पार्षद प्रत्याशी ज्ञानेश सारस्वत उर्फ सोनी शर्मा के चुनावी कार्यालय का गांधी चौक स्थित अशोका होटल के सामने भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उनके पिता उमाशंकर शर्मा और बड़े भाई मनिष शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशी सोनी शर्मा ने वार्ड की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, आवास योजना और मंईया सम्मान योजना का लाभ वार्ड के हर जरूरतमंद तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। वार्ड में नालियों का पुराना नेटवर्क टूट चुका है, गलियां जर्जर हो चुकी हैं और पेयजल की भारी किल्लत से निवासी वर्षों से जूझ रहे हैं। बारिश के मौसम में जलभराव, गंदगी से फैलने वाली बीमारियां और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने वार्डवासियों का जीना मुहाल कर दिया है।
सोनी शर्मा ने जोर देकर कहा, “मुझे मौका मिला तो मैं पूरे ईमानदारी और निष्ठा से जनसेवा करूंगा। वार्ड को आधुनिक नालाबंदी, चौड़ी-साफ-सुथरी गलियों, स्वच्छ पेयजल और अन्य विकास कार्यों से लैस कर स्वर्णिम युग में ले जाऊंगा, ताकि निवासी गर्व से कह सकें कि उनका वार्ड गिरिडीह की मॉडल वार्ड है।”
मौके पर शैवाल घोष, रोहित, करन, विकास, शनि यादव, विशाल, अनुराग, शिवम, पिन्टू, बिट्टू समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी और समर्थक मौजूद रहे। चुनावी कार्यालय से उम्मीद की जा रही है कि यह क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर सक्रिय चर्चा का केंद्र बनेगा।