बरवाडीह में भाजपा कार्यशाला, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि
बरवाडीह में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय बरवाडीह में मंडल अध्यक्ष श्री मनोज प्रसाद जी के अध्यक्षता में विकसित भारत – जी राम जी के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया । महापुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसमें इस कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बंटी ठाकुर,जिला कार्य समिति सदस्य श्री अशोक प्रसाद जी, ST मोर्चा जिला मंत्री हरे राम सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज,मण्डल कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद (OP), राजेंद्र सिंह,शंभू प्रजापति, राहुल कुमार, संजीव कुमार, कुंदन कुमार यादव, कैलाश सिंह, रंजीत कुमार राम उपस्थित रहे।
जबकि कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापित युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हेमंत कश्यप जी के द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि VB-G RAM G योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा साथ ही योजना के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन होगी । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि श्री ईश्वरी सिंह जी ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका,स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।जबकि इस कार्यशाला मे उप प्रमुख श्री वीरेंद्र जायसवाल जी,युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक तिवारी जी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप पासवान जी श्री अतुल कुमार सिंह जी ने भी सम्बोधन किए।

