देवनादह मेला का आयोजन मुख्य अतिथि नंदन कुमार सिंह उर्फ़ चिंटू सिंह ने किया उद्घाटन
देवनादह मेला का आयोजन मुख्य अतिथि नंदन कुमार सिंह उर्फ़ चिंटू सिंह ने किया उद्घाटन।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार (पलामू) पलामू जिले के छतरपुर – नौडीहा बाजार के संगम नदी देवनादह के तट पर शिव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन देवनादह मेला विकास समिति के बैनर तलें किया गया है। मेले कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह,छतरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल, पर्यावरणविद के अध्यक्ष कौशल किशोर जायसवाल,जिला परिषद सुदामा पासवान ,थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर किया । मेले का मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह रहे मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के संचालन समिति के कोषाध्यक्ष रौशन कुमार ने किया मुख्य अतिथि समाजसेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने मेले का संबोधन करते हुए कहा कि इसी शिव मंदिर परिसर में आगामी मई की माह में ग्यारह कन्याओं की शादी अपने निजी खर्च से करने की घोषणा की है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद ,पूर्व मुखिया कमलेश राम,पुलिस अवर निरीक्षक रोहित चौहान, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक शहंशाह,मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव,समाजसेवी अमरेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह,मिथलेश यादव ,राजू यादव के मेले समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती, सचिव हरि प्रकाश सिंह,कोषाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह,उपसचिव शत्रुध्न साव, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित रहे।

