मंत्री जी को हजार और करोड़ में अंतर नहीं मालूम… अरुणा शंकर

मंत्री जी को हजार और करोड़ में अंतर नहीं मालूम… अरुणा शंकर

5 वर्षों में 11 सौ करोड नहीं मात्र 130 करोड़ खर्च ।

भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी एवं मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर श्रीमती अरुणा शंकर ने आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 , 7, 16 एवं 17 में सघन जन संपर्क अभियान चलाकर निगम क्षेत्र की देवतुल्य जनता से आगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में क्रम संख्या एक पर एयर कंडीशनर (ए.सी) चुनाव चिन्ह पर मतदान करने का आग्रह किया।
आज संपर्क अभियान के तहत अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के पिता पूर्व मंत्री माननीय के एन त्रिपाठी को घेरते हुए कहा की जो लोग निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ खर्च करने का आरोप लगाते हैं वह पहले सैकड़ा और हजार के अंतर को समझें बावजूद अगर ज्ञान की कमी है तो अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है पौढ शिक्षा के तहत नामांकन कराकर मूल जानकारी हासिल करें, क्योंकि निगम क्षेत्र में विकास से संबंधित जो राशि प्राप्त हुई है वो फाइलों में दर्ज है जो करीब 130 करोड़ से भी कम है और ये क्षेत्र भ्रमण करने के साथ आम जनमानस को परिलक्षित होता है शायद उसी का परिणाम रहा कि विकास विरोधी कुछ लोग रात के अंधेरों में जनता के पैसे से बने हुए चीजों को तहस-नहस किया करते थे और उस वक्त आज के तमाम मेयर प्रत्याशी के मुंह में दही जमा होता था और किसी में हिम्मत नहीं होती थी बोलने की जबकि मैंने उन घटनाओं का विरोध करते हुए पुनः कई बार निजी खर्च से उन चीजों की मरमती कराकर जनता सुविधा के लिए तत्पर रही जिसकी पुष्टि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में छपी खबरों से की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि वास्तव में दोनों प्रत्याशियों के पास आज जनता के बीच में ना कुछ कहने को है और ना ही कुछ बोलने को इसलिए मेरे खिलाफ अनर्गल बयानों के माध्यम से मेरी छवि को खराब करना चाहते हैं, मगर निगम क्षेत्र की जनता इन चीजों को ध्यान से देख रही है और समझ रही है जो सिर्फ 23 फरवरी के इंतजार में है जहां अपना मत देकर विरासत और वंशवाद की राजनीति को धूल चटाते हुए मुझे फिर से एक बार अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर प्रदान करेगी, जहां सिर्फ शांति, खुशहाली, समृद्धि और अपराध मुक्त वातावरण का निर्माण होगा।