पालकोट–गुमला मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपू सवार बुजुर्ग की मौत

पालकोट–गुमला मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपू सवार बुजुर्ग की मौत

गुमला — पालकोट से गुमला आने के क्रम में बहरा टोली के समीप एक टेंपू और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद टेंपू पलट गया।
इस दुर्घटना में टेंपू पर सवार करीब 70 वर्षीय एक व्यक्ति टेंपू के नीचे दब गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला लाया गया।
हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।