बरवाडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किया श्रद्धांजलि

बरवाडीह में आज भारतीय जनता पार्टी बरवाडीह मंडल अध्यक्ष श्री मनोज प्रसाद जी के नेतृत्व में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे कॉलोनी सुभाष चौक स्थित भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर बारी बारी से माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । वहीं अध्यक्ष श्री मनोज प्रसाद ने कहा कि नेताजी ने अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता से आजाद हिंद फौज के माध्यम से युवाओं को संगठित किया, स्वतंत्रता संग्राम में उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देश की युवा चेतना को दिशा देता है। वहीं भाजयुमो उपाध्यक्ष सह पंसस श्री प्रवीण कुमार ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ महाघोष के प्रणेता, ‘नेताजी’ ने आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी।वहीं जिला खनन सांसद प्रतिनिधि श्री भीम प्रसाद ने कहा कि नेताजी की शौर्य, पराक्रम और मां भारती के प्रति नि:स्वार्थ आराधना वंदनीय है। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ कार्यकर्ता इकबाल सिंह, किसान मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी दिलीप यदुवंशी, जिला सांसद प्रतिनिधि भीम प्रसाद एवं कन्हाई सिंह, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, दीपक तिवारी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सह पंसस प्रवीण कुमार, SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान, विवेक सिंह, अयोध्या यादव, रंजीत राम, पवन चौधरी, जनता पाल,आदित्य यादव समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए ।

You may have missed