भाजपा विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर करेगी जिला सम्मेलन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत (जी राम जी योजना) को लेकर भव्य जिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मेराल हाईस्कूल के मैदान में 25 जनवरी को होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि देश के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत जी राम जी योजना को विकसित करने के लिए नया परिवर्तन किया है। जिसका लाभ आम आदमी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला सम्मेलन में भाजपा पलामु सांसद बीडी राम गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी डालटनगंज भंडारिया विधायक आलोक चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भवनाथपुर पुर्व विधायक भानु प्रताप शाही पुर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी सहित जिले एवं प्रदेश से अन्य कई नेता कार्यकर्ता समर्थक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिले भर से सभी मंडल के बुथ स्तरीय कार्यकर्ता समर्थक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना से रोजगार में बढ़ोतरी होगा। पहले 100 दिन लोगों को रोजगार मिलता था लेकिन अब 125 दिन लोगों रोजगार मिल सकेगा। ग्रामीण सशक्त होगें यह योजना स्थानीय विकास कार्यों की योजना बनाने के लिए ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाती है। जी राम जी योजना में काम के बाद एक सप्ताह के अंदर मजदुरी देने का प्रावधान लागू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य के दौरान भी 60 दिनों का काम उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर जिला महामंत्री संतोष दुबे उमेश कश्यप मौजूद थे।