गढ़वा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई
गढ़वा:–स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज प्रसाद एवम सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हंसकेर मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।इस कार्यक्रम के दौरान नेताजी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पर पुष्प अर्पित किया गया और उनके आदर्शों पर चलने के लिए शपथ लिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी मुरली श्याम तिवारी, सुधीर कुमार चौबे, रमा शंकर चौबे एवं रवींद्र यादव शामिल थे और विद्यालय की ओर से वार्डन अनुपा प्रतिभा तिर्की और स्कूल की छात्राएं मौजूद थी।

