पांकी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मना बसंत पंचमी का त्यौहार

पांकी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मना बसंत पंचमी का त्यौहार

पांकी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर प्रखंड के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई जहां पूरे दिन लोगों को पूजा पंडाल में माता के दर्शन करते हुए देखा गया, पूजा पंडाल में बज रहे भक्ति गीतों ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया, बसंत पंचमी को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया पूजा पंडाल में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं विद्या के देवी मां सरस्वती की आराधना कर प्रसाद भी पाया।
पांकी प्रखंड के मंगलपुर स्थित नवयुवक संघ के लोगों के द्वारा इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात विधिवत पूजा अर्चना की गई एवं पूजा के पश्चात महाप्रसाद एवं भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ी।
इस दौरान मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष रोहित सिंहा व्यवस्थापक वीरेंद्र श्रीवास्तव समेत नीरज सिंहा नितेश कुमार मंटू सिंहा उमंग कुमार गोलू कुमार पवन कुमार छोटू ठाकुर प्रियांशु सिंहा समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।