स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने किया सलूजा स्टील प्लांट का भ्रमण
स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने किया सलूजा स्टील प्लांट का भ्रमण
इंडस्ट्रियल विजिट कार्यक्रम के तहत बुधवार को बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित सलूजा स्टील प्लांट का भ्रमण किया। इसका नेतृत्व डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर कर रही थी
प्लांट पहुंचने के बाद सलूजा स्टील पावर प्लांट के डायरेक्टर सरदार तरणजीत सिंह सलूजा और सतविंदर सिंह सलूजा ने सभी का स्वागत किया। वहाँ पर सेफ्टी इंचार्ज परितेश जी के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं ने पूरे प्लांट का निरीक्षण किया और छड़ बनाने की पूरी प्रक्रिया को जाना और समझा l
इस बाबत डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर ने बताया कि इस तरह के भ्रमण से प्रशिक्षुओं को नई-नई जानकारियां प्राप्त होती हैं और नये अनुभव से जीवन में नई उपलब्धियां प्राप्त करने में काफी मदद मिलती है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर अमरजीत सिंह सलूजा भी वहां मौजूद रहे और प्रशिक्षुओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और विजिट पर खुशी व्यक्त की l मौके पर स्कॉलर बीएड कॉलेज के व्यख्याता प्रोफेसर आशीष राज, प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रोफेसर रंजीत कुमार, प्रोफेसर कौशल कुमार सहयोगी मनीष जैन मौजूद रहे।

