चतरा (पत्थलगड़ा): भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं—तीन युवक गंभीर घायल
चतरा (पत्थलगडा) : जिले में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल।
चतरा जिले के अंतर्गत मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित 10 दिवसीय बलबल मेले से लौट रहे युवकों के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नोनगांव मोड़ के पास दो विपरीत दिशाओं से आ रही बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की टांग की हड्डी टूटकर बाहर निकल आई है, दूसरे युवक के माथे में गंभीर अंदरूनी चोट आई है, जबकि तीसरे युवक की जांघ, पैर और हाथ टूट गए हैं तथा उसे भी गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगड़ा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर एंबुलेंस बुलवाई और सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा…

