मनिका: भीम आर्मी संगठन के लोगों ने नए थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात

मनिका: भीम आर्मी संगठन के लोगों ने नए थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात।

मनिका- मनिका नए थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास से सोमवार को भीम आर्मी संगठन के लोगो ने जिला अध्यक्ष जगजीवन राम के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात की। सर्वप्रथम भीम आर्मी जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल कुमार रवि, कामेश्वर राम, मिथलेश कुमार रवि, अमन कुमार, राजेंद्र कुमार रजक, जयदिलीप राम, अमिताब बच्चन तुरी, राजदेव राम ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए भीम आर्मी जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। वहीं नए थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने कहा की थाना क्षेत्र में अमन और शांति स्थापना के लिए कदम उठाया जाएगा। वही क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से कारगर पुलिसिंग संभव है। क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर उसकी सूचना प्रशासन को देने को कहा। ताकि समस्यानुसार उस पर अंकुश लगाया जा सके।