भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति की बैठक सम्पन्न, योग व आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति की बैठक रविवार को समिति के प्रखंड कार्यालय में योग, आयुर्वेद और स्वदेशी जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। बैठक में पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी रास बिहारी तिवारी की उपस्थिति में जिला और प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों के साथ आत्मीय वातावरण में बैठक संपन्न हुई। बैठक में योग के महत्व, आयुर्वेदिक जीवनशैली और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर विशेष चर्चा की गई। मौके पर रासबिहारी तिवारी ने लोगों को स्वस्थ निरोग तथा समृद्ध रहने के लिए योग, प्राणायाम के साथ आयुर्वेद और स्वदेशी को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसे गंभीर बीमारी का इलाज केवल आयुर्वेद में ही संभव है। तन और मन से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम सबसे सहज तथा सफल माध्यम है तथा अपने साथ बच्चों को भी नियमित योग से जोड़ें। विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने कहा कि युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव जैसे अवसाद को दूर करने के लिए टीम बनाकर जागरूकता अभियान चलाना प्रभावी कदम होगा। बीएसटी के जिला प्रभारी संतोष चौबे ने कहा कि बैठक में सभी से विचार विमर्श कर प्रखंड मुख्यालय में शीघ्र ही सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन करने तथा प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में मार्च तक संगठन का विस्तार तथा नियमित योग कक्षा चालू करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन बीएसटी प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा के द्वारा किया गया। बैठक में समिति के प्रदीप केसरी, बृजेश मिश्रा, अरविंद मिश्रा, डॉ आनंद कुमार तिवारी ने भी जीवन में योग प्राणायाम तथा आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के उत्तरार्ध में नवजीवन अस्पताल मेराल के संचालक विजय कुमार यादव के छोटे सुपुत्र सुशांत कुमार यादव की असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ ही दो मिनट का मौन रहकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी संजय भगत, सांसद प्रतिनिधि रुपू महतो, मंगल यादव, मदन यादव, लक्ष्मी महतो, बीजेश्वर प्रजापति, छोटन कुमार, रामप्रवेश मेहता, विकास कुमार, भारत भूषण तिवारी, यासीन अंसारी, श्रवण कुमार, लालू प्रसाद, विनोद कुशवाहा, राजेश कुमार आदि लोग शामिल थे।