बिजली विभाग के कर्मी सुस्त 4 महीने के बकाया बिल उपभोक्ताओं का बाकी- रूचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने मेदनी नगर निगम क्षेत्र की उपभोक्ताओं को 4 माह से बिजली विभाग द्वारा बिल नहीं देने पर चिंता व्यक्त किया गया। श्री तिवारी ने बताया कि जब से बिजली विभाग उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाया है और जहां नहीं भी लगा है तब से बिजली का बिल विभाग द्वारा नहीं आ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को यह चिंता है कि अगर बिजली का बिल एक बार एक मुस्त आ जाएगा तो मध्यम परिवार और गरीब परिवारों का क्या होगा ऊपर से बिजली विभाग चक्रवृद्धि ब्याज के अनुसार उपभोक्ताओं से सुद खोरी भी करती है। लेकिन इस और किसी भी जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं है। श्री तिवारी ने बिजली विभाग के एसडीएम से मांग किया है कि अभिलंब इस बात को संज्ञान में लेकर उपभोक्ताओं को बिना ब्याज रहित बिजली का बिल का रसीद उपलब्ध करावे साथ ही साथ किस्त में भरने का उन्हें सहूलियत दें। गलती बिजली विभाग करें और उसका खामी जाना उपभोक्ता भरे ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा। समय रहते अगर बिजली विभाग इस बात को संज्ञान में नहीं लेती है तो हजारों बिजली के उपभोक्ताओं को साथ लेकर के बिजली ऑफिस में तालाबंदी किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो उपभोक्ता फॉरम में कैसे भी किया जाएगा।

