पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र में कई निर्माणाधीन आवास योजना का किया निरीक्षण

पांकी प्रखंड के लोहरसी नौडीहा पगार खुर्द समेत प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायतों में शनिवार की दोपहर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह ने निर्माणाधीन एवं अधूरे आवास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लाभुकों से आवास निर्माण कार्य स समय पूरा करने का निर्देश देते हुए मौके पर मौजूद आवास कोऑर्डिनेटर एवं पंचायत सचिव को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।आवास निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत में चल रही अन्य विकास योजनाओं का जायजा लिया, इस दौरान पंचायत के वृद्ध जनों से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पेंशन योजना की जानकारी ली उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपील की। इस दौरान मौके पर पंचायत के मुखिया मुकेश सिंह मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह रिंकू सिंह पंचायत सचिव तुलसी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।