कुशवाहा महासभा पलामू के द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक के मूर्ति का किया गया अनावरण

0

कुशवाहा महासभा पलामू के द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक के मूर्ति का किया गया अनावरण

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पलामू सुदना स्थित बायपास रोड बैरिया के कुशवाहा भवन में दिनांक 22 अक्टूबर 2023 को चक्रवर्ती सम्राट देवा नाम प्रियदर्शी सम्राट अशोक का मूर्ति स्थापित किया गया ।कुशवाहा महासभा पलामू के संस्थापक डॉ श्याम बिहारी महतो के कर कमल द्वारा मूर्ति का अनावरण किया गया । ज्ञात हो की श्री बाल गोविंद महतो पिता स्वर्गीय परमेश्वर महतो ग्राम हिसरा बरवाडीह के द्वारा मूर्ति दिया गया । मौके पर महासभा के अध्यक्ष श्री अजीत कुमार मेहता ने कहा कुशवाहा महासभा पलामू अपने पूर्वजों को आदर्श के रूप में मानती है। तथा उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज को एक नई दिशा मिले इस प्रयास में सतत कोशिश जारी है। अपने समाज के सभी लोगों से शिक्षा में गुणात्मक सुधार कर आगे बढ़ाने की जरूरत है कार्यक्रम का संचालन महासभा के सचिव श्री भोला महतो ने की । कार्यक्रम का मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे , दिलकेश्वर राम कुशवाहा ,जंगली महतो ईश्वरी महतो , रामप्यारी महतो शिवप्रसाद महतो राजेश्वर महतो नकुल महतो आदि की भूमिका अहम है। पूर्व प्रमुख तरहसी के अमुक प्रियदर्शी , पाल समाज के जिला अध्यक्ष रवि पाल जी, झुबल राम जी, मौर्य सेना के रवि रंजन जी ,डांगी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम क्षेदी सिंह कुशवाहा जी ,अखिलेश्वर मेहता जी निरंजन मेहता ,नंदकिशोर मेहता टाइगर रोशन जी आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया तथा सम्राट अशोक के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को चरितार्थ करने का सुझाव दिया, मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *