जमुआ प्रखंड के जोरासांख चौक पर कांग्रेस पार्टी के मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन, मकर संक्रांति पर खिचड़ी व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

जमुआ प्रखंड के जोरासांख चौक पर कांग्रेस पार्टी के मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन, मकर संक्रांति पर खिचड़ी व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

जोरासांख चौक पर आज कांग्रेस पार्टी के मंडल कार्यालय का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत भर है पार्टी की योजना हर मंडल में इस तरह के कार्यालय खोलने की है ताकि पार्टी के कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान कर सके इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नरेश वर्मा जी, देवरी बीस सूत्री अध्यक्ष श्री बिमल सिंह जी, देवरी प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोज राय जी, श्री कुंदन जी, जमुआ बीस सूत्री अध्यक्ष श्री जुनेद आलम जी, उपाध्यक्ष श्री मनीष वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मदन वर्मा जी, प्रखंड उपाध्यक्ष श्री समीर जी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि श्री प्रमोद वर्मा जी, समाजसेवी श्री मनोज वर्मा जी, चरघरा पंचायत अध्यक्ष श्री भागीरथ रविदास जी एवं चचघरा पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंडल कार्यालय के खुलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आम जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। यह कार्यालय क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों को सशक्त करने के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कार्यक्रम में खिचड़ी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की और पर्व को आपसी सौहार्द व उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम के उपरांत सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए गरीब, असहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।