मेदिनीनगर में मकर संक्रांति पर भव्य पतंग उत्सव, रिंकू सिंह ने बच्चों को बांटी पतंगें”

आज मेदिनीनगर शहर के बीएन कॉलेज के मैदान में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वाधान में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची प्रथम डिप्टी मेयर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी की पत्नी श्रीमती रिंकू सिंह जी। वही श्रीमती रिंकू सिंह ने सैकड़ों बच्चों के बीच पतंग का वितरण किया वही पतंगबाजी में विजयी चयनित बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया साथ ही नगर निगम की जनता को मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के सभी पदाधिकारियों व नगर निगम की सम्मानित जनता के साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहों भारत माता चौक , भगत सिंह चौक, श्रधेय पूरणचंद चौक, बड़ा तालाब स्थित डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा,छः मुहान स्थित डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद चौक, सुभाष चौक, शाहपुर में विवेकानंद चौक, टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि श्रीमती रिंकू सिंह जी ने उन सभी महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य समेत सैकड़ों सदस्य परिमल प्रसून श्री दिनेश द्विवेदी, श्री विकास सिंह, देवेंद्र तिवारी, श्री लेलेंद्र सिंह, श्री चंदन विश्वकर्मा, श्री प्रवीण सिंह, श्री सुशील कुमार, श्री अनिमेष सिंह, श्री अंकित सिंह, श्री जयशंकर श्रीवास्तव, श्री गोपाल सिंह, श्री संतोष चौधरी, श्री नागेंद्र पाल,
चांदनी कुमारी, सलोनी श्रीवस्तव रस्मी सिंह,आदिति कुमारी, गुड़िया देवी, छोटी कुमारी, नेहा कुमारी, ज़िया कुमारी, चंदा कुमारी, चंचल कुमारी, रिंकी कुमारी, पूनम देवी,राजेश गुप्ता, रिंकू कुमार, दिनेश द्विवेदी, प्रदीप कुमार,सत्यम कुमार,जितेंद्र सिंह, रितेश कुमार, राहुल कुमार, वीरेंद्र, सरजू,भीम धीरेंद्र, नीरज, रौनक,अंकित दीपक, विकाश, पवन, किशोर,सुनंद यादव, राजेन्द्र राम,जितेंद्र कुमार, शिवम कुमार सहित नगर निगम की सम्मानित जनता मौजूद रही।