चतरा सांसद के प्रतिनिधि अमरनाथ गुप्ता ने पांकी में पत्रकारों को किया सम्मानित

0

चतरा सांसद के प्रतिनिधि अमरनाथ गुप्ता ने पांकी में पत्रकारों को किया सम्मानित

चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि अमरनाथ गुप्ता ने पांकी स्थित अपने आवास पर पूरे विधानसभा समेत पलामू जिले के दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित किया, सम्मान समारोह कार्यक्रम के पश्चात प्रतिनिधि अमरनाथ गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया कि केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है इसी कड़ी में समाज का आईना दिखाने वाले पत्रकारों को आज सम्मानित किया गया, उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सम्मानित करना बेहद गर्व की बात है क्योंकि पत्रकार को समाचार संकलन के दौरान कई चुनौतियां का सामना करना पड़ता है बावजूद पत्रकार जनहित के कार्य में लगातार कार्य करते रहते हैं ,
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को सही मंच तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पूरे चतरा लोकसभा में चलाए जाएंगे उन्होंने चतरा सांसद की ओर से सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न सामाजिक और जनहित से संबंधित विषयों में निरंतर योगदान देने की बातें भी कहीं।
इस दौरान मौके पर सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडे, विनोद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता साधु मांझी ओमप्रकाश, पत्रकार संघ अध्यक्ष अनुज प्रसाद अजीत गुप्ता राजू पासवान रूपेश कुमार रामप्रकाश तिवारी अजीत तिवारी राजू राय प्रेम कुमार चंदन लाल मंडल जलेश कुमार शर्मा विजय तिवारी सहित पूरे विधानसभा के दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *