सेंट जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आदिम जनजातियों के बीच कंबल वितरण

सेंट जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आदिम जनजातियों के बीच कंबल वितरण

दिनांक 14 जनवरी 2026 को कंबल वितरण अभियान का आयोजन सेंट जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ के प्राचार्य डॉ. फादर एम.के. जोस, उपप्राचार्य सिस्टर चन्द्रोदया और एनएसएस कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर सर विक्रम रजत डुंगडुंग के द्वारा किया गया। वनस्पति विज्ञान, भूगोल और गणित के छात्रों ने स्वयंसेवक के रूप में भाग लिया। महुआडांड़ के सोहर, कटहलटोली, दूधरवा, बांसटोली, चाहेर और कोटराकोना गांवों में गरीब और जरूरतमंद आदिम जनजातियों के बीच कंबल वितरित किए गए। स्थानीय ग्रामीणों और स्वयंसेवकों के सहयोग से कंबल वितरण अभियान सुचारू रूप से संपन्न हुआ, जिससे इस कड़ाके की ठंड में अनेकों को राहत मिली। यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रबल भावना का प्रमाण है। यह कदम ठंड और बीमार बजुर्गों की सेवा करने के मक्सद से उठाया गया विशेषकर आदिम जनजीतियों से आने वाले असुर, कोरवा, नगेसिया और ब्रिजिया आदिम जनजाति से आने वाले गांव के लोगों के लिए।

ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण सेंट जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ के प्राचार्य फादर म.के.जॉस के द्वारा इसकी शुरुआत की गई। महुआडांड़ के नज़दीकी गांवों में विशेषकर जहां कम्बलों की अधिक आवश्यकता है। गांवों के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर के यह अभियान चलाया गया। कंबलों का वितरण हमारे कॉलेज के प्राचार्य, उपप्राचार्य और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के द्वारा किया गया।
भीषण ठंड में असहाय लोगों के बीच वितरण किया गया । सेंट जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ हमेशा से गरीब, बेसहारा, पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आता रहा है। कोई भी पीछे छूट न जाए, यह कॉलेज का मौलिक कर्तव्य है।

यह कॉलेज इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा से तात्पर्य रहा है। और आगे भी इसी तरह की सामाजिक सेवाएं होती रहेंगी।