मकर संक्रांति मौके पर महावीर मोड़ में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कल

मकर संक्रांति मौके पर महावीर मोड़ में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कल
संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।

प्रखंड अंतर्गत पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ महावीर मोड़ जुरू में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम मकर संक्रांति मेला जो पिछले 20 वर्षों से आयोजित होता आया है। जिसमें क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुति का विशेष इंतजाम किया गया है।
इस भव्य आयोजन के आयोजनकर्ता समाज सेवी अनुप कुमार जायसवाल ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन सबका सहयोग से होते आया है और आगे भी सफल होगा।साथ ही सबका सहयोग अपेक्षित है।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह होंगे।

कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए खास आकर्षण के रूप में भोजपुरी सुपरस्टार गायिका निशा गुप्ता तथा भोजपुरी सुपरस्टार ओम प्रकाश अकेला उर्फ “बिल्डरवा के पापा” की प्रस्तुति होगी।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं सांस्कृतिक प्रेमियों से अपील की है कि वे महावीर मोड़ स्थित मकर संक्रांति मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भोजपुरी संस्कृति का आनंद लें

You may have missed