स्वामी विवेकानंद जयंती पर बंगाली समाज ने कई कार्यक्रम किए
स्वामी विवेकानंद जयंती पर बंगाली समाज ने कई कार्यक्रम किए
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
मेदिनीनगर के बंगाली समाज के दो प्रमुख संस्था दुर्गा बाड़ी व बंगाली समिति के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। स्वामी जी को याद करते हुए बंगाली समाज के लोगों ने शाहपुर स्थित विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले थाना रोड स्थित बंगाली समाज के पुस्तकालय स्थित कार्यालय में स्वामी जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। दुर्गा बाड़ी के अध्यक्ष देवेश मोइत्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद किसी एक खास जाती, धर्म व समुदाय विशेष के लिए नहीं थे, उन्होंने एक संपूर्ण भारत वर्ष का सपना देखा था और वे अखंड भारत के लाल है। मौके पर बंगाली समिति के वरीय सदस्य सौभिक दत्ता ने कहा कि स्वामी जी के विचार व आदर्श आज भी प्रासंगिक है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर उनके सोच के जैसा भारत गढ़ने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर बंगाली समाज के पार्थ प्रतिम गुप्ता, देवाशीष सेनगुप्ता, गौतम बोस, आशीष दाशगुप्ता, जयंत विश्वास, गौतम घोष, अमर कुमार भांजा, उज्वल सेनगुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन बंगाली समिति के सचिव सैकत चटर्जी ने किया।

