मनिका में पीडीएस दुकानदारों के साथ नव पदस्थापित बीएसओ चंदन कुमार ने की बैठक
मनिका में पीडीएस दुकानदारों के साथ नव पदस्थापित बीएसओ चंदन कुमार ने की बैठक।
मनिका – मनिका प्रखंड कार्यालय के सभागार में दिन गुरुवार को नव पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ने प्रखंड के पीडीएस दुकानदारों के साथ एक बैठक आयोजित किया। उक्त बैठक में बीएसओ चंदन कुमार ने बारी बारी से पीडीएस दुकानदारों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यों की समीक्षा किया। बैठक में बीएसओ चंदन कुमार ने पीडीएस दुकानदारों को स समय वितरण कार्यों के लक्ष्य को प्राप्त करने को कहा। उक्त बैठक में उपस्थित पीडीएस दुकानदारों में महावीर साव, छठू साव, दिनेश राय,जीतन यादव, संतोष ठाकुर,अवध साव, राजेश कुमार,भजेंद्र उरांव ,लोचन यादव, योगेंद्र करकेटा,पवन यादव,सीताराम साव सहित सभी दुकानदार उपस्थित थे।

