गढ़वा में अर्धविक्षिप्त युवक लापता, मां ने थाने में दी गुमशुदगी की सूचना

गढ़वा:–सदर प्रखंड क्षेत्र के झुरा गांव निवासी स्वर्गीय नवल किशोर तिवारी के 46 वर्षीय पुत्र प्रदीप तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी रविवार के शाम से घर से लापता है इस संबंध में मुन्ना तिवारी की मां ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का आवेदन दिया है और पुलिस से अपने पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है उन्होंने आवेदन के माध्यम से लिखा है कि उनके पुत्र अर्ध विक्षिप्त हैं और वह शाम में 5 से 6 बजे के बीच घर से निकले हैं उनका हाइट करीब 6 फीट है वे वस्त्र में
आसमानी कलर का शर्ट,कथा कलर का फूल स्वेटर,लूंगी और चप्पल पहने हुए हैं ।उन्होंने पुलिस से गुहार लगाया है कि उनके जीने का सहारा वही हैं।