“मेराल प्रखंड कार्यालय में तीन नव नियुक्त पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण”

मेराल प्रखंड कार्यालय में नव नियुक्त बीडब्लूओ, एमो तथा लेबर इंस्पेक्टर के पद पर योगदान दिया है। प्रखंड कार्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े तीन पदों पर योगदान दिया।इसकी जानकारी देते हुए प्रधान सहायक सुनील कुमार ने बताया कि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रूप में रामानंद विश्वकर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में शशि कुमार कश्छप तथा प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के रूप में पप्पू बैठा ने अपना अपना योगदान दिया है। बता दें कि नव पदस्थापित तीनों पदाधिकारीयों के योगदान देने से प्रखंड क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में जहां सुविधा होगी वहीं जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाएं सुगमता से पहुंचेगी। पदभार ग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर और आसानी से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अवसर पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने तीनों नव पदस्थापित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।