पलामू: बढ़ती ठंड में गरीबों को राहत, ठेमी गांव में दर्जनों कंबल वितरित
पलामू, 17 दिसंबर 2025: जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए सामाजिक पहल जारी है। सतबरवा प्रखंड के रबदा पंचायत अंतर्गत ठेमी गांव में आज दर्जनों गर्म कंबल का वितरण किया गया। यह नेक कार्य मेलाटांड़ स्थित कृष्ण प्रसाद किराना दुकान की ओर से किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में निर्दोष कुमार और गोलू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जरूरतमंद ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों और गरीब परिवारों के बीच कंबल बांटे। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि इस ठंड में यह कंबल बड़ी राहत देगा।
इस तरह की पहल से समाज में सेवा भावना का संदेश फैल रहा है। स्थानीय लोगों ने कृष्ण प्रसाद किराना दुकान और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

