नौडीहा में किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण।

नौडीहा बाजार (पलामू) फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना अंतर्गत पलामू जिला कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानूसार नौडीहा प्रखंड क्षेत्र के चराई 2 पंचायत सचिवालय भवन में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ पवन कुमार और प्रसंद कुमार पटेल के द्वारा लगभग 40 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया खासकर पौधों की सुरक्षा और फसल सुरक्षा के लिए अलग-अलग विधियां बताई गई फसल को कीटनाशकों से कैसे बचाएं बीजों को उपचार कैसे करें सहित जैविक कीटनाशक कैसे बनाएं प्रशिक्षण में जानकारी दी गई मौके पर नौडीहा एटीएम, किसान मित्र सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।