हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 04 अपराधकर्मी हथियारों के साथ गिरफ्तार

दिनांक 06.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ संगठित अपराधकर्मी हथियार एवं गोली के साथ किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बुण्डु जंगल की ओर एकत्रित हुए हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम बुण्डु पहुंचकर बुण्डु से कोले जाने वाली सड़क की ओर पैदल छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में लगभग 19:15 बजे, बुण्डु जंगल के समीप सड़क किनारे कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध स्थिति में देखा गया, जो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए चार व्यक्तियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनकी
पहचान निम्न प्रकार की गई:
अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह, समीर कुमार, राहुल कुमार, निखिल विश्वकर्मा
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में अर्जुन करमाली ने बताया कि वह आलोक गिरोह में कार्य करता है तथा राहुल तुरी के मारे जाने के बाद गिरोह का संचालन कर रहा था। वह भैरव सिंह सहित अन्य नामों से लोगों को धमकी दिया करता था।
उसके द्वारा यह भी स्वीकार किया गया कि दिनांक 23.11.2025 की रात्रि में गांव के ही रूपलाल करमाली की गोली मारकर हत्या की गई थी। पहले 7.62 एमएम पिस्टल से फायर किया गया परंतु गोली फंस जाने के कारण कारबाईन से पुनः फायर कर हत्या की गई।
गिरफ्तार सभी व्यक्ति दिनांक 06.12.2025 को N.T.P.C. कोयला खनन परियोजना में एम.डी.ओ. एवं ट्रांसपोर्टरों स�