“स्टेशन रोड पर रॉयल जिम का शुभारंभ, आधुनिक इक्विपमेंट और पर्सनल ट्रेनिंग के साथ फिटनेस क्रांति”
गिरिडीह स्टेशन रोड पर रॉयल जिम का भव्य उद्घाटन, फिटनेस प्रेमी को अब गिरिडीह में मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
गिरिडीह के स्टेशन रोड में आज रॉयल जिम का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. गुणवंत सिंह सलूजा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन किया ।
बड़ी संख्या में फिटनेस प्रेमी और स्थानीय युवा मौके पर उपस्थित रहे।आधुनिक सुविधाओं से लैस जिमजिम संचालक राजन सिंह और अमनदीप सिंह ने बताया कि यहां लेटेस्ट इक्विपमेंट के साथ स्टीम बाथ, सॉना बाथ, पर्सनल ट्रेनर उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा कार्डियो, क्रॉस-फिट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जोन, वेट लॉस-मसल गेन गाइडेंस, डाइट काउंसलिंग और महिलाओं के लिए विशेष सेशन की व्यवस्था है । संस्थापक ने कहा कि रॉयल जिम गिरिडीह में फिटनेस क्रांति लाएगा और शहरवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा।

