पांकी में सोनाली बजाज बाइक शोरूम का प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
पांकी में सोनाली बजाज बाइक शोरूम का प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ के गजबोर के समीप शुक्रवार को सोनाली बजाज बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, सेवानिवृत शिक्षक मदन प्रसाद, ददन प्रसाद, गजू सिंह समेत अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात सोनाली बजाज शोरूम की मैनेजर सुषमा कुमारी के द्वारा प्रखंड प्रमुख समेत अन्य अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठानों की स्थापना से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं भी प्राप्त होती हैं। उन्होंने शोरूम प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और व्यवसाय में उन्नति की कामना की।
शोरूम की मैनेजर सुषमा कुमारी ने बताया कि यहां बजाज की समस्त नवीनतम मोटरसाइकिलें उपलब्ध रहेंगी, साथ ही ग्राहकों के लिए उपहार समेत बेहतर सेवा प्रदान की जाएगी उन्होंने बताया कि ग्राहकों की संतुष्टि ही उनका मुख्य उद्देश्य है। मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम में पंकज सेठ मुखिया प्रदुमन सिंह, समाजसेवी रणजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि शिव शंकर पासवान, सुमन पासवान, राजीव रंजन उर्फ भोला जी, समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

