गढ़वा में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग तेज, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

गढ़वा:–भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सूरज गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने उपायुक्त दिनेश कुमार यादव से मिलकर पूरे जिले में एक सप्ताह के अंदर धान क्रय केंद्र खोलने का आग्रह किया है।
राज्यपाल के नाम दिए पत्र में भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा है कि गढ़वा जिला पिछड़ा होने के बाद भी सिंचाई की सीमित संसाधन एवं भाग्य भरोसे किसानों ने धान की अच्छी पैदावारी इस वर्ष की है लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा धान खरीदारी का काम शुरू नहीं करने से किसान औने पौने दाम पर बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हो गए हैं।
श्री गुप्ता ने कहा की हेमंत सरकार चुनाव के दौरान किसानों के हित में अनेक घोषणाएं की थी लेकिन सच यह है कि खाद,बीज भी यह सरकार उपलब्ध नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा धान की एमएसपी 2,369 रुपए प्रति क्विंटल के दें रही है और राज्य सरकार ₹100 अतिरिक्त बोनस देने का फैसला सरकार के फाइलों में सीमित हो गई है।उन्होंने कहा धान खरीद मामले में बिचौलियों से उलझी हुई यह सरकार पिछले वर्ष किसानों से खरीदा हुआ धान का पूरा पैसा भी भुगतान नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पूरे जिले में धान खरीदारी का काम सरकार ने शुरू नहीं किया तो बाध्य होकर किसानों को गोलबंद कर सड़कों पर उतरने की जरूरत पड़ी तो भाजपा लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
पत्र की प्रतिलिपि जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी कारवाई के लिए दिया गया है।

उपायुक्त को पत्र सौंपने वालों में भाजपा नेता मनोज गुप्ता, वरिष्ठ नेता पवन केसरी,संदीप अग्रहरि उपस्थित थे।