18 हाथियों के झुंड से कोहराम: ग्रामीण दहशत में, एक व्यक्ति की मौत

भंडरा/लोहरदगा: झारखंड के गुमला और लोहरदगा जिले की सीमा पर स्थित भंडरा, भरनो, सिमान, तिलसिरी और लोंगा पहाड़ क्षेत्र में पिछले पाँच दिनों से 18 हाथियों के एक विशाल झुंड ने आतंक मचा रखा था। लगातार उत्पात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। हाथियों का यह झुंड सबसे पहले गुमला जिले के भरनो प्रखंड के सूपा, मलगो और मोरगांव गांवों में डेरा जमाए रहा और वहीं से उत्पात की शुरुआत हुई।
हाथियों के हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में भय और बढ़ गया।
हाथियों की दहशत से ग्रामीण रात-रात भर जागकर घरों और खेतों की निगरानी करते रहे। हाथियों को दूर रखने के लिए लोगों ने गाय-भैंसों के चारे में आग लगाकर रोशनी और धुआँ उत्पन्न किया, ताकि झुंड गांवों के नजदीक न आ सके।

विशेष टीम और ग्रामीणों की संयुक्त कार्रवाई

पाँचवें दिन वन विभाग की विशेष टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हाथियों को खदेड़ने में सफलता प्राप्त की। इस अभियान में लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

‘हाथी फैन व्हाट्सएप ग्रुप’ की सराहनीय भूमिका

हाथियों को सुरक्षित रूप से लोहरदगा सीमा तक पहुँचाने में हाथी फैन ग्रुप के एडमिन एवं पत्रकार शकील अहमद, समाजसेवी मंसूर अंसारी, तथा विष्णु एसटी ब्लॉग का विशेष योगदान रहा। ग्रुप द्वारा लगातार मॉनिटरिंग और सूचना साझा करने से अभियान को गति मिली।

ग्रुप की अपील और वन विभाग से मांग

अभियान के बाद हाथी फैन व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन शकील अहमद ने ग्रामीणों से अपील की कि वे हाथियों को किसी भी प्रकार से परेशान न करें, क्योंकि इससे वे हिंसक हो सकते हैं। उन्होंने कहा,
“हाथियों का झुंड जिस प्राकृतिक मार्ग से आया उसी मार्ग वापस जायगा ग्रामीण उसे परेशान ना करें हाथी के झुंड शवत अपने स्थान की ओर लौट जाएगा