सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल को पहुँचाया अस्पताल

सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल को पहुँचाया अस्पताल

लातेहार।लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र पर शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा। इसी दौरान एक कार्यक्रम से लौट रहे चतरा सांसद कालीचरण सिंह की नज़र घायल युवक पर पड़ी। सांसद ने तुरंत गाड़ी रुकवाते हुए सवारी गाड़ी की मदद से घायल चालक को उठाया और प्राथमिक उपचार हेतु स्वयं लातेहार सदर अस्पताल लेकर पहुँचे।अस्पताल पहुँचने के बाद सांसद ने चिकित्सकों से घायल के उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की भी मांग की।घायल को अस्पताल पहुँचाने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे जनसेवा की मिसाल बताया।