“धान खरीद में लापरवाही पर भाजपा का हमला – किसानों को माफिया के हाथ बेचने पर मजबूर

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने किसानों की समस्या को लेकर हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार में किसान त्राहिमाम कर रहें है। धान क्रय केंद्र हेमंत सरकार नहीं खोल रही है जिसके कारण क्षेत्र में किसान अपनी धान को माफिया के हाथों औने-पौने दाम मे बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है हर क्षेत्र में माफियागिरी चरम पर है। किसान अन्नदाता है लेकिन उन्हें भी दलाल माफिया के हाथों औने-पौने दामों में अपनी फसल को बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है झारखंड का यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि राज्य सरकार समय से धान क्रय केंद्र नहीं खोलती है इससे यह साबित होता है कि धान क्रय माफियाओं को झामुमो सरकार का संरक्षण प्राप्त है उन्होंने कहा कि धान खरीद मामले में हेमंत सरकार की उदासीनता एवं समय से धान खरीद नहीं होने से किसानों के बीच हेमंत सरकार के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है क्योंकि फसल कटाई के बाद किसान अपने धान को काफी कम कीमत पर बेचने को मजबूर हो चुके हैं उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो सरकार एक सोची-समझी चाल के तहत धान क्रय केंद्र देर से शुरू कराती है जिससे किसानों को कम लाभ देना पड़े। दुसरी तरफ धान माफिया गांव-गांव घुमकर खेत खलिहान से धान खरीद कर वही धान सरकार के धान क्रय केंद्र पर बेच देते हैं। जिससे धान माफिया को लाभ और किसान को नुकशान होता है। उन्होंने गढ़वा जिला प्रशासन झारखंड राज्यपाल राज्य सरकार से मांग किया है कि तत्काल प्रभाव से धान क्रय केंद्र खोला जाए जिससे किसान माफियाओं के हाथों लुटने से बच जाए। अगर धान क्रय केंद्र नहीं खुलता है तो तमाम किसानों के हित में भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन को मजबूर होगी