धुरकी थाना पुलिस को मिली सफलता, चोरी की बाइक बरामद – एक अभियुक्त व एक वारंटी गिरफ्तार

धुरकी थाना पुलिस को मिली सफलता, चोरी की बाइक बरामद – एक अभियुक्त व एक वारंटी गिरफ्तार

धुरकी प्रतिनिधि//धुरकी थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धुरकी थाना कांड संख्या 139/25 के तहत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर CG 30F 3170 को बरामद करते हुए मामले के अप्राथमिक अभियुक्त धर्मेंद्र चौधरी पिता राम गहन चौधरी, निवासी पचफेड़ी, थाना धुरकी, जिला गढ़वा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि वाहन चोरी के मामलों पर रोक लगाने तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस दल लगातार गश्ती व छापेमारी कर रहा है। बरामदगी के बाद पुलिस टीम को सराहना मिल रही है।
इसी दौरान धुरकी थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी पिंटू बेदिया पिता रामचंद्र बेदिया, निवासी रक्सी, थाना धुरकी, जिला गढ़वा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जाता है कि आरोपी काफी दिनों से गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर छिपकर भाग रहा था। पुलिस को उसके संबंध में मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान और भी तेज किया जाएगा, ताकि आम जनता सुरक्षित और निश्चिंत रह सके।